केदारनाथ में 3 लोगों की मौत कई घायल, केदारनाथ धाम की यात्रा करने वालों के लिए दुखद खबर

tamilaunty.co.in
By - Sumit Kumar

राज्य आपदा मोचन बल के अनुसार तीर्थयात्रियों ने आज सुबह गौरीकुंड से अपनी यात्रा शुरू की लेकिन इसी यात्रा के बीच चीड़वासा के पास, एक बड़े पैमाने पर भूस्खलन ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। खबर के अनुसार आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं 

बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और जीवित बचे लोगों की मदद के लिए ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केदारनाथ धाम जा रहे तीन तीर्थयात्रियों की रविवार सुबह भूस्खलन में फंसने से मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।