लहंगा नहीं आया पसंद, दुल्हन ने किया शादी से इंकार, खुद की जगह बहन को जयमाला के लिए भेजा

tamilaunty.co.in
By - Sumit Kumar

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शादी होने वाली थी। तय दिन और समय पर दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के चौखट पर पहुंच भी गया। दुल्हन के दरवाजे पर बारातियों का खूब स्वागत सत्कार हुआ। दूल्हा और बारातियों के साथ समधी को नाश्ता वगैरा कराकर खूब खातिरदारी भी की गई। दूल्हे की आरती उतारकर उसे जयमाल के लिए स्टेज पर लगी कुर्सी पर बैठा दिया गया और अब सभी को इंतजार था तो बस दुल्हन के आने का। कुछ देर बाद ही दुल्हन भी सजधज कर स्टेज पर पहुंचती है। लेकिन यह क्या, दूल्हे की दुल्हन बदल गई थी!

दूल्हे की जिस दुल्हन से शादी होने वाली थी, वह तो स्टेज पर थी ही नहीं। दुल्हन बदल जाने की वजह से जब दूल्हे ने हंगामा करना शुरू किया, तब सारा वाकया खुलकर सामने आया। हुआ कुछ यूं था कि जिस दुल्हन से दूल्हे की शादी होने वाली थी, उसे अपनी शादी का लहंगा पसंद नहीं आया और इसी वजह से उसने शादी करने से इंकार कर दिया। ऐसे में लड़की वालों ने अपनी इज्जत बचाने के लिए दुल्हन की छोटी और नाबालिग बहन को जयमाल के लिए स्टेज पर भेज दिया था। यहां तक कि दूल्हे पर भी दुल्हन की छोटी बहन से शादी करने का दबाव बनाया गया।


इसके बाद आखिरकार दूल्हे ने थाने में फोन करके मौके पर पुलिस को बुलाया और फिर इस पूरे मामले को पुलिस ने ही संभाला। दूल्हे ने बताया कि जयमाला पर उनके साथ धोखा हुआ था। लड़की को बदल दिया गया था और उसकी छोटी बहन से शादी कराने का प्रयास किया गया। इसीलिए उन्होंने थाने में फोन किया और पुलिस का सहयोग लिया। 


पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। लेकिन जब बात नहीं बनी, तो दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष के लोगों को पुलिस थाने ले गई। वहां थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने कई घंटों तक दोनों पक्षों को काफी समझाया बुझाया। पर आखिरकार थाना परिसर के ही मंदिर में टुनटुन और सपना की शादी कराई गई। पुलिस की मौजूदगी में ही कन्यादान से लेकर विदाई तक की सारी रस्में निभाई गईं।


मुजफ्फरपुर के गायघाट के टुनटुन कुमार की शादी धूमनगर की सपना कुमारी से तय हुई थी। लेकिन जयमाल के वक्त दूल्हा समझ गया कि जिस लड़की से उसकी शादी तय की गई थी, स्टेज पर वह है ही नहीं। यह देख दूल्हे ने भी शादी से इंकार कर दिया। दूल्हे के फोन करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को पहले बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन जब बात नहीं बनी तो दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष के लोगों को पुलिस थाने ले गई, जहां थाना अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को समझाया और आखिरकार शादी थाना परिसर के मंदिर में कराई गई।