शुक्रवार रात 8:40 बजे एक राजमार्ग पुल के आंशिक रूप से ढह जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।
![]() |
Flood |
स्थानीय मीडिया ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि पश्चिमी चीन के शांगलू शहर में शुक्रवार रात 8:40 बजे एक राजमार्ग पुल के आंशिक रूप से ढह जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।
प्रांतीय प्रचार विभाग के अनुसार, अचानक बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण यह घटना हुई। हादसे के बाद 30 लोग लापता हैं।
मंगलवार से, उत्तरी और मध्य चीन के बड़े हिस्से भारी बारिश का सामना कर रहे हैं, जिससे व्यापक बाढ़ आ गई है।
शांक्सी के बाओजी शहर में बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन के बाद पांच लोगों की मौत हो गई और आठ लापता हो गए।
इस महीने की शुरुआत में, पूर्वी चीन में बारिश के बाद एक लाख लोग प्रभावित हुए थे, जिससे यांग्त्ज़ी और अन्य नदियां उफान पर थीं। आपको बता दे कि बीते कुछ दिनों में चीन में भयंकर भरी के कारण हजारों लोग बेघर हो गए, और लाखों लोग भारी बारिश के कारण समस्या का सामना कर रहे हैं