साइको किलर: कचरे का ढ़ेर, पॉलीथीन बैग और 42 लाशों की अनसुलझी Mystery!

tamilaunty.co.in
By - Sumit Kumar

33 साल के कोलिंस जे. मेसी ने अपनी उम्र से ज्यादा कत्ल किए हैं। वह भी ऐसे मर्डर जिनके बारे में सुनकर पुलिस भी उल्टियां करने लगी थी। केनिया के मुकुरु झुग्गी बस्ती से सूचना मिली थी कि वहां से गंदी बदबू आ रही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद पुलिस के आला अफसर जांच-पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच वहां से एक के बाद एक कई पॉलीथीन बैग्स बरामद किए गए। जब जांच में बैग्स को खोला गया, तो उसमें से डेड बॉडी के पार्ट्स मिलने लगे थे। एक बैग, दो बैग, फिर एक-एक कर तकरीबन नौ बैग्स बरामद किए गए और सभी पॉलीथीन बैग्स में डेड बॉडी के पार्ट्स ही पुलिस ने बरामद किए। जैसे ही यह खबर फैली, वैसे ही इलाके में सनसनी मच गई।

औरतों को ढूंढ ढूंढ कर काट रहा हैं एक सनकी

12 जुलाई को केनिया की मुकुरु झुग्गी बस्ती में कूड़े के ढेर में प्लास्टिक की थैलियों में बंधे हुए नौ शव मिले थे। पुलिस जांच में पाया गया कि नौ में से आठ लाशें सिर्फ महिलाओं की थीं। अब मामला तूल पकड़ने लगा और पुलिस पर दबाव बनने लगा। जांच तेजी से हुई और पुलिस ने जल्द ही एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, पुलिस एक फोन नंबर ट्रेस करते हुए क्लब पहुंची थी, जहां सोमवार, यानी 15 जुलाई को जो मेसी लिसिया यूरो साल 2024 फुटबॉल मैच का फाइनल देखने गया था। सुबह के 3:00 बजे का वक्त था, तभी पुलिस वहां पहुंची और फौरन उसे गिरफ्तार कर लिया। 


जांच अधिकारी मोहम्मद अमीन के मुताबिक, जो मेसी ने सभी हत्याओं की बात को कबूल किया था। पुलिस जांच में कातिल ने खुलासा किया कि उसकी शिकार महिलाएं ही होती थीं। वह बाकायदा प्लानिंग के तहत एक के बाद एक कत्ल करता गया। इस तरह से वह अपनी उम्र से भी ज्यादा कत्ल कर साइको किलर बन गया था। कातिल ने पहला शिकार अपने घर में ही ढूंढा और फिर अपनी बीवी को तड़पा कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद भी वह नहीं रुका, उसने बीवी के डेड बॉडी के टुकड़े करने में जुट गया। यानी बीवी के मर्डर के साथ जो मेसी क्राइम की दुनिया में कूद गया था।


साल 2022 से लेकर 11 जुलाई साल 2024 तक जो मेसी ने अपनी बीवी समेत 42 महिलाओं की हत्या कर उनके शवों को कूड़े में फेंकने की बात को मान भी लिया है। हालांकि अब तक पुलिस को केवल नौ लाशें ही बरामद हुई हैं। जांच में शव बुरी तरह से कटे और सड़े-गले अवस्था में बरामद हुए हैं। कुछ शवों को तो टुकड़ों में काटकर बोरियों में भरकर फेंका गया था। जांच में मोहम्मद अमीन ने खुलासा किया कि कोलिंस एक सीरियल किलर है। बताते चले कि कोलिंस किराए के घर में रहा करता था। उसके कमरे से एक चाकू, 12 नायलॉन की बोरियां, दो रबर के दस्ताने और एक हार्ड ड्राइव समेत आठ स्मार्टफोन भी बरामद किए गए हैं।


जो मेसी ने जांच में यह भी खुलासा किया कि आखिर इसकी शुरुआत कैसे और क्यों की गई थी। उसने बताया कि उसने पहले अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या की थी। फिर उसके शव को टुकड़ों में काटकर बोरियों में भर दिया और उसे ठिकाने लगा दिया था। इसके बाद तो मानो उसे मजा आने लगा और उसने एक के बाद एक कई महिलाओं की हत्या कर दी। वह पहले टारगेट सेट करता और बहला-फुसलाकर उन्हें घर ले आता था। इसके बाद उन्हें तड़पा कर मौत के घाट उतार देता था और डेड बॉडी को बोरी में भरकर फेंक आता था।


आपको जानकर हैरानी होगी कि मर्डर के बाद कातिल जहां डेड बॉडी फेंकता था, वहां से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर ही उसका घर था। पुलिस अधिकारियों को कोलिंस का पता तब चला जब हत्या की गई महिलाओं में से एक का फोन पुलिस को मिला था। फोन के डिटेल्स खंगाले गए तो पता चला कि कातिल ने अपने खाते में कुछ पैसे ट्रांसफर किए थे। बस फिर क्या था, पुलिस विक्टिम के फोन को ट्रेस करते हुए कातिल तक पहुंच गई, जहां पता चला कि वह दूसरे शिकार की तलाश में भटक रहा था। तभी पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।