आठ अगस्त को गिरिडीह जिला समाहरणालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन, तैयारी जोरों पर

tamilaunty.co.in
By - Sumit Kumar

आठ अगस्त को गिरिडीह जिला समाहरणालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन, तैयारी जोरों पर

महिला उत्पीड़न के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आठ अगस्त को जिला समाहरणालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है. प्रदर्शन की तैयारी को लेकर मंगलवार को तिनकोनिया में पार्टी की बैठक हुई. आपको बता दे कि इस बैठक में भाजपा महिला मोर्चा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल थे. भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री उषा कुमारी ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा जिला समिति के नेतृत्व में राज्य सरकार की नीतियों, महिला उत्पीड़न, प्राकृतिक संसाधनों की लूट की छूट, भ्रष्टाचार, अराजकता के खिलाफ आक्रोश-प्रदर्शन में आठ अगस्त को सुबह 10 बजे महिला मोर्चा की कार्यकर्ता झंडा मैदान में जुटेंगी. यहां से सभी समाहरणालय पहुंचेंगी.

आखिर क्यों देवर ने भाभी के साथ किया ऐसा काम, मौका देख कर पकड़ लिया हाथ देखें पूरा वीडियो


गिरिडीह में महिलाओं की हत्या, दुष्कर्म, प्रताड़ना की घटना बढ़ी है


उषा कुमारी ने आगे बताया कि मोर्चा की मंडल अध्यक्षों को कई निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में महिलाओं की हत्या, दुष्कर्म एवं प्रताड़ना की घटनाएं बढ़ी है. यह सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है. इससे महिलाओं में भारी आक्रोश है. और कल इसी कारण जिला समाहरणालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन की तैयारी चल रही है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


वही गिरिडीह भाजपा नेत्री शालिनी बैसखियार ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार व अराजकता की स्थिति से जनता त्रस्त हो चुकी है. हेमंत सरकार की घोषणाएं खोखला साबित हो रही है. हरेक विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है. महिलाओं के साथ प्रताड़ना की घटना बढ़ी है.