गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना इलाके के कृष्णानगर 28 नंबर गली के रहने वाले जमीन कारोबारी अनिल यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान बैजू रविदास के रूप में हुई है। आपको बता दे कि इस वारदात के बाद आक्रोशित लोगों ने जगह-जगह धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
देवर की थी भाभी पर नज़र, फिर एक दिन मौका देख कर पकड़ लिया हाथ
धरना पर बैठे लोगों ने प्रशासन की प्रशंसा की
जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम दिये जाने के बाद से ही एसआईटी टीम ने छापेमारी शुरू कर दी थी। साथी पुलिस ने धरना पर बैठे लोगों को यह आश्वासन दिया था कि जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि पैसे की लेनदेन को लेकर आरोपी के साथ मृतक अनिल का विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गया।
मंगलवार दोपहर 3 बजे अनिल के शव को बरामद किया गया था। शाम 8:00 बजे शव की पहचान हुई थी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन हुआ और 12 घंटे के अंदर आरोपी बैजू रविदास को गिरफ्तार कर लिया गया। बैजू रविदास सरिया में सरकारी सेवक के रूप में कार्यरत है। बताया जाता है कि अनिल यादव बैजू रविदास के घर पैसा लेने गया था। जहां दोनों के बीच झड़प हुई. इसके बाद गुस्से में आकर बैजू रविदास ने अनिल यादव की हत्या कर दी।
हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौतम कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को झाड़ी से उठा कर सड़क पर लाया गया। प्लास्टिक खोलने के बाद शव देखा गया। शव पर कई जगह धारदार हथियार से हमला किये जाने का निशान मिला। साथ ही गर्दन के साथ-साथ उंगली और हाथ को भी काट दिया गया था। लेकिन अब प्रशासन के द्वारा मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।